लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: खाकी हुई दागदार, युवती ने दरोगा पर रेप और फिर गर्भपात कराने का लगाया आरोप

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में हुई एक घटना से खाकी दागदार हो गई है. पुलिस पर अब सवाल उठने लगे हैं कि लोगों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में हुई एक घटना से खाकी दागदार हो गई है. पुलिस पर अब सवाल उठने लगे हैं कि लोगों की हिफाजत करने वाला ही जब कानून को धज्जियां उड़ाने लगे तो फिर इसकी रखवाली कौन करेगा? गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा पर रेप करने का आरोप लगा है. यह भी आरोप है कि दारोगा ने युवती का अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसका गर्भपात भी कराया है.

इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. वहीं अब कविनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक दरोगा से पीड़ित युवती की मुलाकात करीब नौ महीने पहले हुई थी. पीड़िता ने अपनी गाड़ी से आ रही थी, इसी दौरान चेंकिग के वक्त आरोपी दरोगा से उसकी मुलाकात हुई. इसके बाद आरोपी उनके घर आने लगा. आरोप है कि एक दिन दरोगा ने उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इससे वह बेहोश हो गई तो उसके साथ गलत काम किया. आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया.

युवती का आरोप है कि दरोगा ने ये कहकर चुप कर दिया कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा.

युवती ने आरोपी के सामने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उन्हें चुप करा दिया. शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा है. पीड़िता के मुताबिक, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दरोगा लगातार ब्लैकमेल करता रहा. इसके बाद उन्होंने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उस समय एक बार फिर झांसे में लेकर गर्भपात की गोलियां खिला दिया. वहीं अब युवती की शिकायत पर कवि नगर थाना क्षेत्र में किया गया मामला दर्ज किया गया है. युवती की शिकायत पर आईपीसी की 376, 377,313,328,506 गंभीर धाराओं में हुआ कवि नगर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ है.

चंदौली: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट