लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया: देखिए कच्चे घरों से कैसे निकाली गईं लाशें, हत्याकांड की ये तस्वीरें रूह कंपा देंगी

deoria में रूद्रपुर क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद के चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की समेत 6 हत्या कर दी गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने सबको हैरत में डाल दिया. दरअसल, यहां रूद्रपुर क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद के चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. बताया यह जा रहा है कि इस वारदात से पहले प्रेम यादव नामक शख्स की धारदार हथियार से हत्या की गई, जिसके प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया. यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए. वहीं, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है.