लेटेस्ट न्यूज़

गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट ने यूट्यूबर मनी मेराज को पहुंचाया था जेल, क्या अब दोनों की होने जा रही है शादी?

Mani Meraj Bail Conditions:बिहार के फेमस यूट्यूबर मनी मेराज गाजियाबाद जेल से रिहा हो गए हैं. वन्नू दी ग्रेट द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने की शर्त पर जमानत दी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Mani Meraj Bail Conditions: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज आखिरकार गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आ गए हैं. अपनी ही टीम की सदस्य और कथित गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, मारपीट और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों के बाद वे महीनों से जेल में बंद थे. हालांकि उनकी रिहाई साधारण नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें कुछ ऐसी शर्तों पर जमानत दी है जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.