चाहे रहिह मुंबई दिल्ली, बतियइहा भोजपुरी में... आजमगढ़ से गाना गाकर निरहुआ ने ठाकरे ब्रदर्स को दिया ये जवाब
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इन दिनों महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं.
ADVERTISEMENT

Dinesh Lal Yadav
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इन दिनों महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. निरहुआ लगातार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (यूबीटी) नेता के नेताओं को चैलेंज कर रहे हैं कि अगर किसी में दम है तो उन्हें महाराष्ट्र से निकालकर दिखाए. इस बीच निरहुआ का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'अपने लोगों के लिए पूरे ताकत के साथ खड़े होइए. यही सही समय है.' इसके साथ भी वह अपने अंदाज में भोजपुरी भाषा का समर्थन भी कर रहे हैं.