लेटेस्ट न्यूज़

‘गजब डोले' में दिखी थी खेसारी और सौम्या की जोड़ी...रिलीज होते ही गाने ने मचाया था गदर

भोजपुरी सिनेमा में हर दिनों नए नए गाने रिलीज होते रहते हैं और देखते ही देखते ही ये गाने वायरल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है 'गजब डोले' जिसमें खेसारी लाल यादव और सौम्या की जोड़ी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था.

ADVERTISEMENT

Bhojpuri Song Gajab dole
Bhojpuri Song Gajab dole
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा में हर दिनों नए नए गाने रिलीज होते रहते हैं और देखते ही देखते ही ये गाने वायरल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है 'गजब डोले' जिसमें खेसारी लाल यादव और सौम्या की जोड़ी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था. इस गाने में दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया.  रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब पर छा गया था और आज भी इसकी धूम कम नहीं हुई है.
 

गाने की धमाकेदार शुरुआत और जोड़ी की केमिस्ट्री

'गजब डोले' को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया, जबकि इसके बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे और संगीत जय गुरुदेव ने दिया. वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की थी. रिलीज के साथ ही इस गाने ने धमाल मचा दिया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोरें थे.
  
इस गाने की सबसे खास बात थी खेसारी और सौम्या पांडेय की जोड़ी. सौम्या की कमर की लचक और उनकी खूबसूरती ने दर्शकों का दिल चुरा लिया, वहीं खेसारी का देसी अंदाज और मस्ती भरा स्टाइल गाने को और भी रंगीन बना गया. वीडियो में दोनों की नोंक-झोंक और रोमांटिक अंदाज ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

रिलीज के साथ मचा गदर

'गजब डोले' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था. रिलीज के पहले 8 घंटों में ही इसे 14 लाख (1.4 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल गए थे, जो भोजपुरी म्यूजिक के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड था. फैंस ने इस गाने को इतना प्यार दिया कि यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.