काराकाट से चुनाव लड़ रहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति को परेशान कर रही पुलिस? वीडियो शेयर कर लगाए ये 3 बड़े आरोप
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने आधी रात को पुलिस प्रशासन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही ज्योति ने उनका नामांकन रद्द कराने की साजिश का भी आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Jyoti Singh
बिहार विधानसभा चुनाव में आज यानी मंगलवार को 122 सीटों पर वोटिंग जारी है. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति भी काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. इस बीच ज्योति ने आधी रात को पुलिस प्रशासन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही ज्योति ने उनका नामांकन रद्द कराने की साजिश का भी आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने दावा किया है कि उन्हें चार घंटे से अधिक समय से तंग किया जा रहा है. जबकि मौके पर कोई भी महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी.