लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में करंट की चपेट में आने से तड़प रही थी बच्ची, शमीम चाचा ने यूं बचाई मासूम की जान

ADVERTISEMENT

फरिश्ता बनकर उतरे बनारश के शमीम ने बचा ली बच्ची की जान…

social share
Google CTA

Varanasi News: वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र के हबीबपुरा में दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला. बारिश होने के कारण रोड पर पानी लगने से उसमें खेल रही 5 साल की बच्ची अचानक करंट की चपेट में आ गई. पानी में करंट उतरने से लगभग 1 मिनट तक बच्ची पानी में तड़पती रही. वहां से गुजर रहे लोगों की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह बच्ची को बचाने की कोशिश करें. इस दौरान उस रास्ते से गुजर रहे शमीम कुरेशी नामक बुजुर्ग व्यक्ति की निगाह उसे मार्मिक दृश्य पर पड़ी. शमीम कुरैशी ने बेहद ही बहादुरी और सूझबूझ से उसे बच्ची की जान तत्काल बचा ली.

(ऊपर शेयर किए गए वीडियो में जानिए शामिल कुरैशी ने क्या बताया)