RSS-BJP को ‘नाग-सांप’ खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य क्या हार के बाद बदल गए?
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शेड्यूल जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ समाजवादी पार्टी (एसपी) जॉइन करने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शेड्यूल जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ समाजवादी पार्टी (एसपी) जॉइन करने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए हैं. वह फाजिलनगर सीट से एसपी गठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में थे. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य को बीजेपी के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने 45014 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है. चुनाव में मौर्य को 42903 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाहा को 76084 वोट मिले.