UP Tak की गंगा यात्रा: देखिए, योगी सरकार के कामकाज पर अमरोहा की जनता का क्या कहना है
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक की टीम मतदाताओं का मन टटोलने के लिए ‘गंगा यात्रा’ पर निकली…
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक की टीम मतदाताओं का मन टटोलने के लिए ‘गंगा यात्रा’ पर निकली है. इसी क्रम में हमने अमरोहा जाकर वहां के लोगों से जानना चाहा कि उनके चुनावी मुद्दे क्या हैं, और वहां इस बार सियासी हवा का रुख किस तरफ दिख रहा है.
इस दौरान कई लोगों ने महंगाई, किसानों के मुद्दों और साम्प्रदायिक धुव्रीकरण के मुद्दे का जिक्र कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रति नाखुशी जाहिर की. वहीं कई लोगों ने मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार के कामों पर संतुष्टि जाहिर की.
इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने दिलचस्प तरीके से अपनी राय जाहिर की, जिसे आप ऊपर दिए गए यूपी तक के वीडियो में देख सकते हैं.
आप भी यूपी तक की ‘गंगा यात्रा’ से जुड़िए
अगर आप भी यूपी तक की ‘गंगा यात्रा’ से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस एक फॉर्म भरना होगा. जिसका लिंक यहां पर क्लिक करने पर खुल जाएगा. इस फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला और आप किस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, इससे जुड़ी कुछ जानकारियां देनी हैं. इसके बाद आप भी यूपी तक की इस खास यात्रा से जुड़ सकते हैं.
UP Tak की गंगा यात्रा: मेरठ में कैंची उद्योग से जुड़े लोगों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
