Sidra Adeeb: क्या इस बार चुनाव लड़ जाएंगी आजम खान की बहू?
ADVERTISEMENT
Azam Khan News: रामपुर में एक बार फिर उपचुनाव ने दस्तक दे दी है. जी हां, आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान की सदस्यता जाने के बाद रामपुर की स्वार सीट खाली हो गई है.
Sidra Adeeb News: रामपुर में एक बार फिर उपचुनाव ने दस्तक दे दी है. आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान की सदस्यता जाने के बाद रामपुर की स्वार सीट खाली हो गई है. अब चुनाव आयोग ने 10 मई को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी है. इन सबके बीच बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि रामपुर की इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से कौन दावेदार होगा. आज़म खान के बेटे लगातार दो बार यहां से विधायक चुने गए थे. अब ना तो आज़म खान और ना ही अब्दुल्लाह आज़म चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे इस बात की चर्चा फिर तेज हो गई है कि आज़म खान की बहू सिदरा अदीब को मौका मिल सकता है.
