लेटेस्ट न्यूज़

अहीर रेजिमेंट पर सांसद निरहुआ ने फिर छेड़ी तान, इस बार गाया गाना, आपने देखा ये वीडियो?

ADVERTISEMENT

Nirahua on Ahir regiment: ‘अहीर रेजिमेंट बनावा दीजिए, झोली आपकी भर देंगे. गोली कहीं भी आएगी सीना आगे कर देंगे.’ आजमगढ़ से संसद पहुंचे भोजापुरी…

social share
Google CTA

Nirahua on Ahir regiment: ‘अहीर रेजिमेंट बनावा दीजिए, झोली आपकी भर देंगे. गोली कहीं भी आएगी सीना आगे कर देंगे.’ आजमगढ़ से संसद पहुंचे भोजापुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजकल इस मोड में दिख रहे हैं. अहीर रेजिमेंट के लिए कभी चीन को आर-पार कर देते हैं, तो कभी गाना गा देते हैं. जैसे ही निरहुआ के हाथ मौका लगाता है, वो अहीर रेजिमेंट के तार छेड़ देते हैं.

मंगलवार को आजमगढ़ में रेल पर सवाल पूछ रहे थे, तभी गाने के बहाने ही दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अहीर रेजिमेंट की मांग कर दी. यह पहली बार नहीं हैं. इससे पहले भी संसद में अहीर रेजिमेंट को लेकर निरहुआ बोल चुके हैं. यहां तक कह चुके हैं, अहीर रेजिमेंट बनवाए, चीन को हम देख लेंगे. शून्यकाल में निरहुआ ने इस मुद्दे पर बात की.

खैर, अब देखना है कि अग्निवीर के इस दौर में निरहुआ कैसे अहीर रेजिमेंट बनावा पाएंगे. निरहुआ ने इस बार कैसे गाकर अहीर रेजिमेंट को लेकर अपनी बात रखी है, इसके लिए आप खबर की शुरुआत में शेयर किए गए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं.