लेटेस्ट न्यूज़

Akhilesh on Bidhuri: गाली देने के बाद भी बिधूड़ी को मिला ईनाम? अखिलेश यादव फायर हो गए…

ADVERTISEMENT

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि घर से निकलते ही सर पर ओले पड़ गए…

social share
Google CTA

Akhilesh on Bidhuri: बसपा के अमरोहा से सांसद दानिश अली को विशेष सत्र के दौरान खूब आपित्तजनक शब्द को सुनना पड़ा. सदन में आजकत ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया, जैसा बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ किया. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो ना सिर्फ सदन की कार्रवाई से बाहर कर दिया गया, बल्कि हम भी आपको वो सुना नहीं सकते है. स्थिति ये बनी की बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी. बीजेपी ने खुद रमेश बिधूड़ी को नोटिस दिया. लेकिन इस पर अभी कोई फैसला संसद के अध्यक्ष लेते, बीजेपी ने अपने सांसद को राजस्थान विधानसभा चुनाव में टोंक की जिम्मेदारी रमेश बिधूड़ी को दे दी. इसे जिम्मेदारी को तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में विपक्षी नेता हमलावर हो गए. अखिलेश यादव ने यहां तक कह दिया कि रमेश बिधूड़ी पर आजीवन चुनाव लड़ने पर बैन लगे.