Ajay Rai News : सपा नेता ने अजय राय को कहा ‘छोटा नेता’, मिल गया धमाकेदार जवाब!
ADVERTISEMENT
Ajay Rai News : कहा हो गुरु… कुछ बूझा रहा है जी… इ दोनों लोग दोस्त.
Ajay Rai News : कहा हो गुरु… कुछ बूझा रहा है जी… इ दोनों लोग दोस्त. नए नए बने इंडिया गठबंधन में दोनों की पार्टी फुल दोस्ती की मूड में है. लेकिन यहां तो खेल ही कुछ अलग चल रहा है. एक नेता जी दूसरे नेता जी को छोटा बता रहे हैं. तो दूसरे नेता जी उन्हें पहचनाने से इनकार कर दे रहे. अरे गुरु जलेबी की तरह मत घूमिए. हम आपके लिए पूरा मैटर अभीए फरिया देते हैं. तो इंडिया गठबंधन के उत्तर प्रदेश की घातक कथा हांथ बांध कर और कान खोलकर सुनिए. यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं अजय राय. दम भौकाली और फायर ब्रांड नेता है. किसी को सेटते नहीं है, सीधा सुना देते हैं. और पार्टी के लिए खुदे फरिया लेते हैं. जब उत्तराखंड के बाघेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस हार गई और तो सपा को वोट मिल गया, तो मऊ पहुंचकर सीधे अखिलेश यादव को चेता दिया. कहा- ये अखिलेश जी बड़ा दिल रखिए- बड़ा दिल..
