लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मशरूम उगाने के लिए आपको मिल सकते हैं 8 लाख रुपये! इसका पूरा प्रोसेस जान लीजिए

Uttar Pradesh MIDH scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की "MIDH" योजना के तहत किसानों को मशरूम उत्पादन यूनिट लगाने के लिए 8 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है. यह योजना छोटे किसानों और युवाओं को कम लागत में मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh MIDH scheme: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है "मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH)" योजना, जिसके तहत किसान मशरूम उत्पादन यूनिट लगाकर सरकारी मदद प्राप्त कर सकते हैं. मशरूम की खेती कम जगह और कम पानी में की जा सकती है, जिससे यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है.