लेटेस्ट न्यूज़

आज अपना मकसद पूरा करेंगे...बरेली में जुमे की नामाज के बाद पुलिस वालों की हत्या करने की थी साजिश?

उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस की FIR ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. FIR रिपोर्ट के मुताबिक IMC के नेता नदीम और उसके साथियों ने भीड़ को भड़काने के साथ-साथ धार्मिक नारे लगाते हुए पुलिस पर हमला करने के लिए भी उकसाया था.

ADVERTISEMENT

Bareilly violence
Bareilly violence
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस की FIR ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. FIR रिपोर्ट के मुताबिक इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के नेता नदीम और उसके साथियों ने भीड़ को भड़काने के साथ-साथ धार्मिक नारे लगाते हुए पुलिस पर हमला करने के लिए भी उकसाया था. इस दौरान भीड़ ने 'तन से जुदा कर तन से जुदा' के भड़काऊ नारे लगाए. एफआईआर में यह भी दर्ज किया गया है कि उग्र भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया. यहां तक कि पुलिस से उनकी एंटी-राइट गन और वायरलेस सेट भी छीन लिए गए.