भारत ने POK में एयर स्ट्राइक का नाम क्यों रखा 'Operation Sindoor', वजह आपको रुला देगी
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का 15 दिन में बदला लिया. वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की.
ADVERTISEMENT

Operation Sindoor
IAF strike Pakistan: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाकर हमला किया था. इस हमले में सिर्फ पुरुषों की हत्या की गई, जबकि महिलाओं से कहा गया- "जाकर मोदी को बता देना." इस कायराना हमले से देश भर में गुस्सा भड़क गया था. अब भारत ने इस हमले का बदला महज 15 दिन में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की है. बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों को टारगेट किया गया है. इन हमलों में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, पाकिस्तानी सेना की किसी सुविधा को नहीं छुआ गया है.









