क्या करती हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू जिन्होंने खंडहर से बच्ची को बचाया?
Disha Patani’s Sister Major Khushboo Saves Infant Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने घायल बच्ची की जान बचाकर सभी का दिल जीत लिया है. जानिए मेजर पाटनी की क्या है कहानी?
ADVERTISEMENT

Major Khushboo Patani
Disha Patani’s Sister Major Khushboo Saves Infant Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. सामने आई जानकारी के अनुसार, मेजर खुशबू ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी को बचा लिया है. दरअसल खुशबू पाटनी को सुबह-सुबह अपने घर में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने आस-पास देखा तो वहां कोई नहीं था. फिर उनकी नजर पास के खंडहर में गई. वहां एक मासूम बच्ची घायल अवस्था में पड़ी थी. बच्ची 8 महीने के थी. इसके बाद मेजर खुशबू बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल गईं और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इस मामले के सामने आने के बाद से मेजर खुशबू की जबरदस्त चर्चा है. खबर में आगे जानिए कौन हैं मेजर खुशबू?