मानसून के मौसम में यूपी के 40 जिलों में सूखा, किसानों की बढ़ी चिंता
Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत के बाद जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 40 में औसत से कम वर्षा हुई है. इन जिलों में से ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं.
