लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की गई रद्द, इस पर राहुल गांधी का सामने आया पहला रिएक्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर कैंसिल कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

rahul gandhi
rahul gandhi
social share
Google CTA

UP Police Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर कैंसिल कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने खुद इस बात की जानकारी दी है. यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में आयोजित कराई गई थी. परीक्षा कैंसिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है. राहुल ने कहा है कि 'सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है."