लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, IMD ने बताया बारिश के बाद कैसा रहेगा UP का हाल 

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, IMD ने बताया बारिश के बाद प्रदेश का हाल कैसा रहेगा. जानें पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान दाना की वजह से 24 अक्टूबर को सूबे के पूर्वी भाग में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली थी. मगर अब फिर से हालात बदल गए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने फिर से नया अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार, बारिश के बाद प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे शुष्क होता जाएगा. 25 से 28 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी और मौसम शुष्क रह सकता है. इसका मतलब है कि ठंड का असर बढ़ने लगेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

आपको बता दें कि इस अचानक हुए बदलाव से किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है, जिससे मौसम साफ और खुशनुमा रहेगा.

 

 

कब से पड़ेगी कड़ाके ठंड?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत से धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है. दिन के तापमान में कमी और रात के समय ठंडी हवाओं के साथ सुबह में कोहरा भी दिखाई देने लगेगा. उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड का असर दिसंबर और जनवरी के महीनों में सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है.