लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Forecast: यूपी के किन 15 जिलों में कोहरे को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट? देखें IMD का अपडेट

UP Weather Update: जैसे-जैसे नवंबर आगे बढ़ रहा है, उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है. 15 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट की संभावना.

ADVERTISEMENT

UP Fog Alert
UP Fog Alert
social share
google news

UP Weather Update: जैसे-जैसे नवंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, उत्तर भारत में ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी ठंड की दस्तक ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और गहराएगा. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तराई क्षेत्र के जिलों में इसका खासा असर देखा जा सकता है, जहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है.