लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Bharti: कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन हो सकती है परीक्षा

पुलिस की वर्दी पहने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि जल्द ही पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Police Recruitment: पुलिस की वर्दी पहने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि जल्द ही पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. इसमें 60244 युवाओं की सिपाही पद पर सीधी भर्ती होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाली 11 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा हो सकती है, जिसमें लगभग 24 से 25 लाख अभ्यार्थियों की परीक्षा में भाग लेने की संभावना है. यह परीक्षा प्रदेश के लगभग 5 हजार केंद्रों पर होगी.

पुलिस भर्ती बोर्ड के एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि आरक्षी पदों की भर्ती निकलने वाली है. ऐसे में सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर भेजा गया है कि वह जिलों के सेंटर देख लें कि वह 11 फरवरी तक परीक्षा कराने के लायक हैं या नहीं. उन्होंने बताया कि डीएम-एसपी और कमिश्नरेट जिलों के पुलिस आयुक्तों को परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी गई है, ताकि वह अपने स्तर से और अपने अधिकारियों से केंद्रों पर विजिट और मुआयना करवाकर वहां की व्यवस्था देख लें. इससे यह पता चल जाएगा कि जो सूची दी गई है, जहां परीक्षा होनी है वो मानकों के हिसाब से सही है या नहीं.

डीके ठाकुर ने आगे बताया कि जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी वहां के लोग उन जगहों पर परीक्षा कराने को तैयार है कि नहीं इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही शशानदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है और उसी हिसाब से परीक्षा केंद्रों का अंतिम चयन होगा.