UP Nikay Chunav 2022: कौन लड़ सकता है, वोटर कौन, कितने निकाय, आरक्षण प्रक्रिया, जानें सब
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता और चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दल भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं. सीटों के आरक्षण और परिसीमन सहित मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य भी तकरीबन पूरा हो चुका है और इसे सार्वजनिक किया जाना बाकी है. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत हैं. इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया क्या होती है.