29 जनवरी को महाकुंभ में संगम नोज पर हुई थी भगदड़, इसी तारीख की इन सैटेलाइट तस्वीरों में क्या दिखा
Mahakumbh Stampede News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या स्नान (Amavasya snan) के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. हादसा भगदड़ था. यह भगदड़ संगम नोज के पास हुई. इस बीच मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में कितनी भीड़ थी, इसकी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh Stampede
Mahakumbh Stampede News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या स्नान (Amavasya snan) के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. हादसा भगदड़ था. यह भगदड़ संगम नोज के पास हुई. दरअसल मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात 1 से 2 बजे के बीच भीड़ बेकाबू हुई और भगदड़ मच गई. सरकारी आंकड़े के अनुसार, इस दुखद हादसे में 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 60 घायल हैं. इस बीच मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में कितनी भीड़ थी, इसकी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. आपको यह भी बता दें कि सैटेलाइट की ये तस्वीरें भगदड़ के वक्त की नहीं हैं.