कहानी बुलंदशहर के बबलू शर्मा की जो 4 साल की उम्र में दिल्ली में बिछड़ा और 22 साल बाद यूं घर लौटा
UP News: 22 साल पहले बुलंदशहर का रहने वाला बबलू जब 4 साल का था तब वब अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से कही जा रहा था. मगर रेलवे स्टेशन पर बबलू अपने माता-पिता से बिछड़ गया. परिवार ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की. पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई. मगर बबलू नहीं मिला. अब 22 साल बाद बबलू घर लौटा है. बबलू के वापस परिवार से मिलने की कहानी हैरान कर देने वाली है.
ADVERTISEMENT

बबलू अपनी मां के साथ
UP News: 22 साल पहले बुलंदशहर का रहने वाला बबलू जब 4 साल का था, तब वह अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से कहीं जा रहा था. मगर रेलवे स्टेशन पर बबलू अपने माता-पिता से बिछड़ गया. परिवार ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की. पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई. मगर बबलू नहीं मिला. परिवार ने मंदिरों में मन्नत मांगी, पूजा की, फकीरों के पास गए. मगर बबलू का कुछ पता नहीं चला. समय के साथ परिवार ने भी बबलू के मिलने की आशा खो दी.