लेटेस्ट न्यूज़

ईरान-इजरायल युद्ध का यूपी में साइड इफेक्ट! बड़े शहरों में LPG की भारी किल्लत... लखनऊ से लेकर बनारस तक का जानिए हाल

यूपी के लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत. ईरान-इजरायल जंग और नए नियमों के चलते बुकिंग में देरी, जानें क्या है जमीनी हकीकत.

ADVERTISEMENT

UP LPG Cylinder Crisis
UP LPG Cylinder Crisis
social share
google news

UP LPG Cylinder Crisis: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों रसोई गैस (LPG) को लेकर मचे हाहाकार ने आम जनजीवन की लय बिगाड़ दी है. पश्चिम से लेकर पूर्व तक रसोई का बजट और चूल्हा दोनों ही संकट में नजर आ रहे हैं. मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच अब भारत में गैस कि किल्लत होनी शूरु हो गई है. घरेलू स्तर पर नियमों में बदलाव, सर्वर की सुस्ती और आपूर्ति में आई बाधा ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस किल्लत का एक पैनिक माहौल खड़ा कर दिया है. लखनऊ से लेकर वाराणसी तक हर तरफ उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है.