लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर: पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है मृतक डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी, कर दी ये बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में सोमवार को पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया. पुलिस-प्रशासन ने आरोपी अजय नारायण सिंह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में सोमवार को पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया. पुलिस-प्रशासन ने आरोपी अजय नारायण सिंह के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. पुलिस-प्रशासन के इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार अभी तक संतुष्ट नहीं है. पीड़ित परिवार की मांग है कि जैसी घटना डॉक्टर के साथ हुई है, वैसे ही मुख्य आरोपी और उसे बचाने वालों के साथ किया जाए. इसके साथ बुल्डोजर की कार्रवाई जब तक मुख्य आरोपी के घर पर नहीं होती, तब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिलेगी.