दामाद को लेकर वापस तो लौटी लेकिन अब इस जिद पर अड़ गई सास अनीता देवी
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ फरार हुई सास अनीता देवी आखिरकार 10 दिन बाद थाने पहुंच गई. जानिए क्या बोले दोनों पुलिस के सामने?
ADVERTISEMENT

Aligarh Anita Devi
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला फिर चर्चा में है. शादी से पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास अनीता देवी आखिरकार वापस लौट आई है. 16 अप्रैल को अनीता देवी और दामाद राहुल अचानक अलीगढ़ के दादों थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. अब अनीता देवी का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने अपने भागने की वजह बताई है. अनीता ने बताया कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता था, इस वजह से उसने यह कदम उठाया. वहीं, अनीता ने इस बात को मजबूती से कहा कि अब वह अपने आगे का जीवन राहुल संग बिताना चाहती है.