लेटेस्ट न्यूज़

देखिए भारत ने कैसे गिराया आतंकियों पर बम, कर्नल सोफिया कुरैशी ने Full Video दिखा दिया

यूपी तक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान और PoJK में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों की जानकारी साझा की. विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 9 आतंकी शिविरों के नष्ट होने की पुष्टि की, जो पहलगाम हमले का जवाब था.

ADVERTISEMENT

Colonel Sofia Qureshi showed the full video
Colonel Sofia Qureshi showed the full video
social share

Colonel Sofia Qureshi showed the full video: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बुधवार को आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन मुख्य लोग शामिल हुए जिन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई की पूरी सटीक जानकारी साझा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके साथ दो महिला सैन्य अधिकारी मौजूद थीं. पहली कर्नल सोफिया कुरैशी और दूसरी विंग कमांडर व्योमिका सिंह. कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किए.

यह भी पढ़ें...