लेटेस्ट न्यूज़

संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर, जानिए कहां मिली नई पोस्टिंग 

UP News: संभल हिंसा और होली-जुम्मे को लेकर अनुज चौधरी काफी सुर्खियों में रहे थे. उनके कई बयान भी चर्चाओं में आए थे और उनपर राजनीति भी गरमाई थी. अब अनुज चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

ADVERTISEMENT

CO Anuj Chaudhary, Sambhal CO Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary News, Sambhal, Sambhal news, Sambhal police, up news, संभल, सीओ अनुज चौधरी, संभल सीओ अनुज चौधरी, यूपी न्यूज, संभल पुलिस
CO Anuj Chaudhary
social share
Google CTA

UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. अब उनको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. बता दें कि संभल के चर्चित और दबंग सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है. अनुज चौधरी को संभल जिले के चंदौसी में भेज दिया गया है. उन्हें चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है. अब संभल सीओ की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी को दी गई है.

बता दें कि संभल हिंसा और होली-जुम्मे को लेकर अनुज चौधरी काफी सुर्खियों में रहे थे. उनके कई बयान भी चर्चाओं में आए थे और उनपर राजनीति भी गरमराई थी. दरअसल इस बार होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ गई थी. इसको लेकर अनुज चौधरी का बयान काफी चर्चाओं में रहा था. अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज 52 बार, अगर किसी को होली के रंगों से परहेज है, तो वे उस दिन घर पर रहें. संभल हिंसा के दौरान भी अनुज चौधरी ने कहा था कि वह मरने के लिए भर्ती नहीं हुए हैं.

कौन हैं अनुज चौधरी जानिए?

अनुज चौधरी पूर्व चैंपियन पहलवान रहे हैं. वह अपनी दमदार कद-काठी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं. अनुज चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में भारत का नाम रोशन किया है. साल 1997 से 2014 तक वह राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं और नेशनल गेम्स 2002 व 2010 में उन्होंने दो रजत पदक जीते हैं. 

ये भी पढ़ें: पहले क्लीन चीट के बाद फिर बैठी जांच और अब आई ये बड़ी खबर…संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी फिर चर्चाओं में

अनुज चौधरी ने शियाई चैंपियनशिप (2005-2009) में भी पदक हासिल किए हैं. साल 2010 के नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में अनुज ने रजत पदक भी जीता है और 2004 के एथेंस ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है. अनुज को शेर-ए-हिंद, भारत कुमार, उत्तर प्रदेश केसरी और वीर अभिमन्यु जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी मिले हैं.