उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट का ऐलान! जानिए आपको क्या करना है और क्या नहीं
उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में आम नागरिकों के लिए यह समझना जरूरी है कि इस संवेदनशील स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि सुरक्षा और सतर्कता बनी रहे.
ADVERTISEMENT

civil defence mock drill
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय शामिल थे. इस सैन्य कार्रवाई के बाद, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. ऐसे में आम नागरिकों के लिए यह समझना जरूरी है कि इस संवेदनशील स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि सुरक्षा और सतर्कता बनी रहे.