लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर के राज नारायण ने कार को बनाया हेलीकॉप्टर! जानें किन लोगों को दिया जाता था इसे किराए पर?   

प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार को पुलिस ने सीज कर दिया. नियम उल्लंघन के चलते 25 हजार का चालान काटा गया. कार शादी के लिए किराए पर दी जाती थी. 

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने एक अनोखी कार को सीज किया है, जिसे देखने वाला हर कोई हैरान है. इसकी वजह यह है कि यह कार पूरी तरह से हेलीकॉप्टर के आकार में मॉडिफाई की गई है. जौनपुर जिले के लोहिंदा गांव निवासी राज नारायण ने अपनी इस कार को खासतौर पर शादी-विवाह के लिए मॉडिफाई करवाया था, ताकि दूल्हा किसी राजा की तरह उसमें बैठ सके. 

यह अनोखी कार उस वक्त चर्चा में आई जब पट्टी कोतवाली प्रभारी अवन कुमार दीक्षित बधवा बाजार में गश्त पर थे. उन्होंने हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली इस कार को रोहिड़ा गांव के निवासी दिनेश कुमार पटेल के द्वारा चलाते हुए देखा. तुरंत कार को थाने लाकर सीज कर दिया गया और उस पर 25,000 रुपये का चालान भी काटा गया. 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 207 एमबी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि मॉडिफाई किए गए नियमविरुद्ध वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी 18 से 20 ऐसी बुलेट बाइक्स पर कार्यवाही हो चुकी है, जिनके साइलेंसर तेज और भयानक आवाज करते थे. 

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही टीचर शालू यादव को विकास ने पेट्रोल डालकर जला दिया! दर्दनाक मौत देने के पीछे क्या है वजह