पाकिस्तान ने दागी फतह-1 मिसाइल और शुरू किया Operation Bunyan Ul Marsoo, फिर भारतीय सेना ने लिया ये जबरदस्त एक्शन
UP News: पाकिस्तान की फतह-1 मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है. पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने उसके 3 एयर बेस को टारगेट किया है.
ADVERTISEMENT

India Pakistan tension
पाकिस्तान और भारत के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर देर रात पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए, जो हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए. भारत ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया. इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत पर फतह-1 मिसाइल से हमला करने की कोशिश की है. इस मिसाइल को हमारी वायु सुरक्षा प्रणाली ने मार गिराया है.