लेटेस्ट न्यूज़

मेरे पापा रेपिस्ट नहीं... कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने अपने दिल की पूरी बात कैमरे पर बता दी

यूपी Tak से बात करते हुए उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर उनकी बेटी ऐश्वर्या ने दावा किया कि उनके पिता के खिलाफ पिछले आठ सालों से एक ऐसी कहानी गढ़ी गई जो पूरी तरह सच नहीं है. ऐश्वर्या ने कहा कि वह एक बेटी के तौर पर सच सामने लाना चाहती हैं. 

ADVERTISEMENT

 Aishwarya Singh
Aishwarya Singh
social share
Google CTA

उन्नाव रेप कांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को न सिर्फ रोक दिया बल्कि उसे पूरी तरह निरस्त कर दिया है. कुलदीप सिंह को लेकर आए इस फैसले के बाद इस केस की रेप पीड़िता ने खुद यूपी Tak के कैमरे पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. इस बीच यूपी Tak के गौरव पांडेय ने अब कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या से खास बातचीत की. इस दौरान ऐश्वर्या ने दावा किया कि उनके पिता के खिलाफ पिछले आठ सालों से एक ऐसी कहानी गढ़ी गई जो पूरी तरह सच नहीं है. ऐश्वर्या ने कहा कि वह एक बेटी के तौर पर सच सामने लाना चाहती हैं.