लेटेस्ट न्यूज़

पति को मारने वाली मुस्कान रस्तोगी की मां का ये वीडियो देख जान लीजिए उसकी हकीकत

Muskan Rastogi mother video: पहले प्यार, फिर शादी और फिर खौफनाक कत्ल! मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की. लाश के टुकड़े कर सीमेंट के ड्रम में भरा. अब मुस्कान की मां का वीडियो देखिए और इस लड़की की असली कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

Muskan Rastogi case
मुस्कान रस्तोगी केस
social share
google news

Muskan Rastogi mother video: मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में रहने वाले सौरभ को शायद कभी अंदाजा भी नहीं था कि जिस मुस्कान से उन्होंने प्यार किया, उसके लिए घरवालों से लड़े और शादी की, वही उनकी मौत की साजिश रचेगी. मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी. सिर्फ इतना ही नहीं, कत्ल के बाद दोनों ने लाश के टुकड़े किए, उन्हें एक प्लास्टिक के ड्रम में रखा, फिर सीमेंट का घोल डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया ताकि किसी को भनक तक न लगे.