दिवाली से पहले कौशांबी में मुन्ना अग्रहरि और उनकी बुजुर्ग मां की एक ही दिन के अंदर हुई मौत, फिर ये पता चला
UP News: दिवाली के मौके पर कौशांबी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक ही दिन में मां-बेटे की मौत से सनसनी मच गई.
ADVERTISEMENT

Kaushambi news
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिवाली से एक दिन पहले दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक ही दिन में मां-बेटे की मौत हो गई, जिससे परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं. दरअसल यहां रहने वाले एक शख्स की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई. जैसे ही बेटे की मौत की खबर मां को मिली, मां सदमे में आ गई और उसने भी प्राण त्याग दिए. मां-बेटे की मौत से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई.