लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज महाकुंभ में भीषण आग दुर्घटना या...? पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से बात कर दिए ये निर्देश

Prayagraj Fire conspiracy: प्रयागराज महाकुंभ में लगी भीषण आग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है.

ADVERTISEMENT

PM Modi, Narendra Modi, yogi adityanath,  Mahakumbh Fire,Mahakumbh Fire video, Mahakumbh Fire live news, Mahakumbh Fire latest updates, Prayagraj Mahakumbh Fire LIVE, Maha Kumbh Fire News
PM Modi, Narendra Modi, yogi adityanath, Mahakumbh Fire,Mahakumbh Fire video, Mahakumbh Fire live news, Mahakumbh Fire latest updates, Prayagraj Mahakumbh Fire LIVE, Maha Kumbh Fire News
social share
Google CTA

Mahakumbh Fire conspiracy: प्रयागराज महाकुंभ में लगी भीषण आग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना की जानकारी सीएम योगी से ली है. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी को निर्देश दिया है कि आग की घटना की जांच की जाए. माना जा रहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग की घटना की जांच जल्द से जल्द की जाएगी. 

अभी तक क्या पता चला?

महाकुंभ में लगी आग को लेकर ADG भानु भास्कर ने कहा, हमें 04:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है. 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए. स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया. स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया. 

DIG वैभव कृष्ण ने ये कहा

आग की घटना को लेकर DIG वैभव कृष्ण ने कहा, गीता प्रेस के टेंट में आग लगी है. अखाड़े में आग नहीं लगी है और कोई जनहानि नहीं हुई है. हमारी बचाव टीम लगी हुई है. कितनी आग है उसका सर्वे कराया जा रहा है. किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है. आग काबू में है. आग लगने का कारण जांच का विषय है.

आग से हुआ भारी नुकसान

बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में ये आग लगी. इस आग में जलकर कई टेंट खाक हो गए. बताया ये भी जा रहा है कि खाना बनाते समय यहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद ये भीषण आग लगी. करीब 200 टेंट आग की चपेट में आने से राख में बदल गए. फिलहाल दमकल कर्मचारियों ने ये पूरा इलाका खाली करा लिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. 

अखिलेश यादव ने ये कहा

प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग को लेकर अखिलेश यादव का भी ट्वीट आया. सपा चीफ और यूपी के पूर्व सीएम ने कहा, महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए.