शादी, मुंडन संस्कार के लिए क्या है शुभ मुहूर्त की तारीख, इस दिन होने जा रहा गुरु और शुक्र तारे का उदय
हिंदू धर्म में सभी कार्यों को शुभ मुहुर्त में करने की मान्यता है. फिर चाहे वो शादी हो, मुंडन संस्कार या हो कोई त्योहार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरू और शुक्र तारा का उदय होता है वह मुहूर्त शुभ माना जाता है.
ADVERTISEMENT

हिंदू धर्म में सभी कार्यों को शुभ मुहुर्त में करने की मान्यता है. फिर चाहे वो शादी हो, मुंडन संस्कार या हो कोई त्योहार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरू और शुक्र तारा का उदय होता है वह मुहूर्त शुभ माना जाता है. इस दौरान सभी वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं. श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल शुक्र तारा 24 अप्रैल से अस्त हुआ था जिसका 7 जुलाई रविवार को सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर पश्चिम में उदय होगा. ऐसे में 7 जुलाई के बाद से ही शुभ मुहूर्त में विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे.