शादीशुदा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद कैफ पकड़ाया तो इसके असली कांड पता चले
यूपी के कौशांबी में शादीशुदा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में मोहम्मद कैफ गिरफ्तार. पीड़िता ने गैंगरेप और धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया. जानें पुलिस ने क्या कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT

Kaushambi obscene video gang rape case.
यूपी के कौशांबी ज़िले से एक शादीशुदा युवती से गैंगरेप, धर्मांतरण और उसके अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने न सिर्फ हिंदू युवती का शारीरिक शोषण किया बल्कि धर्मांतरण कराने की भी कोशिश की. इसके बाद उसने युवती को बदनाम करने के लिए उसके साथ जबर्दस्ती कर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.