लेटेस्ट न्यूज़

कार्तिक संक्रांति 2024: जानें क्या है शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और विभिन्न राशियों के लिए फल

कार्तिक माह में सूर्यदेव तुला राशि मे प्रवेश करते हैं. इस संक्रांति को तुला संक्रांति भी कहते हैं.  सूर्य 17 अक्टूबर  (गुरुवार) को सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

kartik sankranti 2024
kartik sankranti 2024 (AI Generated Image)
social share
google news

कार्तिक संक्रांति हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की संक्रांति को मनाया जाता है. संक्रांति का अर्थ है "परिवर्तन" या "संक्रमण," और यह त्योहार सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश के अवसर पर मनाया जाता है. बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा और संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है.ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस विषय में जानकारी देते हुए श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि कल यानी 17 अक्टूबर को कार्तिक संक्रांति मनाई जाएगी.