लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में 38 साल के डालचंद्र ने 1 लाख रुपए देकर की रोजी से शादी, वो रात 2 बजे दो लड़कों संग हुई फरार

Jhansi News: यूपी के झांसी में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया. गैंग भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर पैसे ऐंठता था. जानें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

Jhansi News: यूपी के झांसी से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ककरबई थाना पुलिस ने दो दिन पहले ससुराल से भागी हुई लुटेरी दुल्हन समेत 4 लोगों को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार, यह गैंग गैर शादीशुदा लोगों को पहले अपना निशाना बनाता और फिर उनकी शादी कराने के नाम पर रुपए लेकर महिला को भेजता. इसके बाद वह महिला अपनी लोकेशन साथियों को भेजती और मौका लगते ही फरार हो जाती है. इस खेल में पकड़ी गई महिला का पति भी शामिल है. पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है.