लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती में किन्नरों के फर्जी वोट बनाए गए, 98 में से सिर्फ 7 किन्नर ही निकले असली वोटर, क्या वोट चोरी हुई?

देशभर में वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है. इन सब आरोपों के बीच बस्ती जनपद में भी वोटों में धांधली का अजब मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Basti News
Basti News
social share
google news

देशभर में वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है. बिहार से लेकर हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया तक पर सवाल खड़ा किया है. इन सब आरोपों के बीच बस्ती जनपद में भी वोटों में धांधली का अजब मामला सामने आया है. जिले के 91 ट्रांसजेंडर वोटर फर्जी पाए गए है. इनके नाम पर सामान्य पुरुष और महिला ने वोट दे दिया. जिले में महज 7 ट्रांसजेंडर वोटर ही रजिस्टर्ड हैं. मगर उनके नाम पर हर चुनाव में 91 फर्जी वोट पड़ता रहा और जिले के अधिकारी अनजान रहे.