लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कई बड़े जिलों के DM बदले, मेधा रूपम बनीं गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी

UP IAS Transfer List: यूपी में बड़ा IAS तबादला! सोमवार देर रात 23 अधिकारियों की लिस्ट जारी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर और प्रयागराज को मिले नए DM. जानें कौन बनी गौतमबुद्ध नगर की नई DM मेधा रूपम और अन्य प्रमुख बदलाव.

ADVERTISEMENT

IAS Medha Roopam
IAS Medha Roopam
social share
google news

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. सोमवार देर रात राज्य सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. सामने आई लेटेस्ट लिस्ट में 23 अधिकारियों के नाम हैं, जिनका ट्रांसफर हुआ है. इस लिस्ट में इस बार कई बड़े जिलों के डीएम के तबादले हुए हैं. बता दें कि गाजियाबाद, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज को अब नया जिलाधिकारी मिलेगा. इसमें सबसे महत्वपूर्ण गौतमबुद्ध नगर जिले को माना जा रहा है. मालूम हो की अब तक कासगंज की डीएम रहीं मेधा रूपम अब गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी का चार्ज संभालेंगी.