बहराइच में गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर छाए अंधेरे के बादल, अब क्या हुआ?
UP News: सैयद सालार मसूद गाजी को मोहम्मद गजनवी का भांजा माना जाता है. संभल एएसपी ने सैयद सालार मसूद गाजी को लुटेरा और हत्यारा बताया था. इसके बाद संभल में इसकी याद में लगने वाले नेजा मेले की परमिशन प्रशासन ने नहीं दी थी. अब ये खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मोहम्मद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में हर साल लगने वाले नेजा मेले की परमिशन संभल प्रशासन ने नहीं दी थी. प्रशासन द्वारा सैयद सालार मसूद गाजी को लुटेरा और अक्रांता कहा गया था. बता दें कि सैयद सालार मसूद गाजी की कब्र बहराइच में स्थित है. यहां दरगाह बनी हुई है.