लेटेस्ट न्यूज़

रामभद्राचार्य के शिविर में सीएम योगी बोले- सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं मारीच और सुबाहु

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मारीच और सुबाहु सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन इस धर्म को लाखों संतों का सानिध्य प्राप्त है, ऐसे में उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.

ADVERTISEMENT

Rambhadracharya and cm yogi
Rambhadracharya and cm yogi
social share
google news

Yogi Adityanath in Rambhadracharya camp:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मारीच और सुबाहु सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन इस धर्म को लाखों संतों का सानिध्य प्राप्त है, ऐसे में उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. मुख्यमंत्री ने यहां सेक्टर छह स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के शिविर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाकुंभ के विराट स्वरूप को संपूर्ण विश्व के लिए आस्था और सनातन धर्म का एक अद्वितीय प्रतीक बताया. इस दौरान, उन्होंने शिविर में चल रहे 151 कुंडी अखंड भारत संकल्प महायज्ञ में आहुति भी दी.