लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी ने बौद्ध धर्म गुरु भदंत एबी ज्ञानेश्वर को दी श्रद्धांजलि, कौन थे ये अग्गमहापंडित?

कुशीनगर में बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी अंतिम श्रद्धांजलि. जानें अग्गमहापंडित की उपाधि पाने वाले इस महान बौद्ध विद्वान का जीवन, योगदान और कुशीनगर के विकास में उनकी भूमिका.

ADVERTISEMENT

Bhante AB Gyaneshwar, CM Yogi Tribute
Bhante AB Gyaneshwar, CM Yogi Tribute
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर दिवंगत बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत एबी ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने भदंत ज्ञानेश्वर के जीवन को करुणा, सेवा और शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके उपदेश सदैव पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. भदंत ज्ञानेश्वर का लंबी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर को 90 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा.