CJI Chandrachud on Madrasa Board Act: यूपी के मदरसा एक्ट पर फैसला सुनाते हुए CJI चंद्रचूड़ ने एक मशहूर मुहावरा पढ़ा, उसका मतलब जानिए
Chandrachud proverbs on Madrasa Act: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियन को सही ठहराते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला दिया है कि हाईकोर्ट का निर्णय उचित नहीं था.
ADVERTISEMENT

DY Chandrachud Proverb on UP Madrasa Board Act: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियन को सही ठहराते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला दिया है कि हाईकोर्ट का निर्णय उचित नहीं था. सर्वोच्च अदालत से यूपी के मदरसा एक्ट को मिली हरी झंडी के बाद अब प्रदेश के 16 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसे बिना बाधा के चलते रहेंगे. इसमें पढ़ने वाले 17 लाख से अधिक बच्चों और पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए भी सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला खुशियां लेकर आया है. मदरसा एक्ट पर फैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने एक मशहूर मुहावरा भी पढ़ा. यह मुहावरा था- Throw the baby out with the bathwater. आइए आपको इसका मतलब भी समझाते हैं.