लेटेस्ट न्यूज़

Bahraich Wolves Terror : भेड़ियों को पकड़ने का अंतिम प्लान, ऐसा नहीं हुआ तो मार दिए जाएंगे आदमखोर

Bahraich Wolves Attack News : बहराइच के महसी क्षेत्र पिछले एक महीने से आतंक का पर्याय बने भेड़ियों से निजात पाने के लिए अब अंतिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

ADVERTISEMENT

बहराइच में भेड़िये का आतंक.
बहराइच में भेड़िये का आतंक.
social share
Google CTA

Bahraich Wolves Attack News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के खौफ से अबतक लोगों को निजात नहीं मिली है. बहराइच जिले के करीब 35 गांवों के लोग भेड़ियों के डर के साए में जी रहे हैं. भेड़ियों के झुंड ने अब तक 10 लोगों की जान ले ली है. अबतक चार भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है और बाकी बचे आदमखोरों की तलाश जारी है. वहीं बहराइच के महसी क्षेत्र पिछले एक महीने से आतंक का पर्याय बने भेड़ियों से निजात पाने के लिए अब अंतिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है.