सहारनपुर के कस्बा तीतरों के आजाद सैफी को आतंकी बता ATS ने उठाया, अब उसके भाई ने ये कहानी सुनाई
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में आईएसआईएस (ISIS) के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में ATS ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो आरोपी यूपी के हैं.
ADVERTISEMENT

Gujarat ats caught 3 terrorists (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में आईएसआईएस (ISIS) के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में ATS ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रची थी. गिरफ्तार आतंकियों ने लखनऊ स्थित RSS दफ्तर और दिल्ली की आजादपुर मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके की रेकी भी की थी. यह मॉड्यूल काफी बड़ा माना जा रहा है जिसमें कई स्लीपर सेल शामिल हो सकते हैं.