लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के बेटे अबान अहमद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, अली और उमर ने अबान ने दी मिट्टी

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद भी पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे.

ADVERTISEMENT

Aban Ahmed Funeral (Photo: AI)
Aban Ahmed Funeral (Photo: AI)
social share
Google CTA

Aban Ahmed Prayagraj News: प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद भी पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे. दोनों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान लाया गया, जहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में अबान की अंतिम विदाई की रस्म पूरी की गई. इस दौरान कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.